
गांजा बेचने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जेपी चौक स्थित एक किराना के दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर मामा-भांजा सहित दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर कोतवाली ओपी की ओर से की गई छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी की गई है। गिरफ्त में आया तस्कर रमण राय जेपी चौक निवासी कुमोद राय का पुत्र है। जबकि, दूसरा रौशन राय उर्फ सोनू सकरी थाना क्षेत्र के चौड़ी गांव निवासी पलट राय का पुत्र है। इसने बताया कि रमण उसका रिश्ते में मामा लगता है। दोनों मिलकर भोले-भाले नव युवकों के हाथ उंचे दामों में गांजा बेचा करता था। दोनों के पास सौ-सौ रुपये वाली 44 पाउच गांजा बरामद की गई। इसके अलावा 2070 रुपये व दो मोबाइल भी दोनों के पास से पुलिस ने जब्त की है। दोनों ने बताया कि उसके दुकान तक बाहर का आदमी गांजा लेकर पहुंचाने का काम करतो है। माल खत्म होने पर उसे फोन कर ऑडर देने की बात कही। पुलिस बरामद मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने में जूट गई है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार रमण का पिता भी इससे पूर्व गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। नगर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ कांड संख्या 34-2015 दर्ज है। हाल के दिनों कुमोद राय जेल से निकला है। हालांकि, छापमारी दौरान पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेती। लेकिन, उसने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। छापेमारी कोतवाली ओपी प्रभारी महेश्वर कुमार मिश्रा सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

