
का0 रामनरेश पासवान यूबीजीबी इम्प्लाइज एसोसिएशन के पुनः अध्यक्ष चयनित।

दरभंगा: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के त्रिवार्षिक महाधिवेशन में दरभंगा आरओ के का0 रामनरेश पासवान को दुबारा अध्यक्ष चुना गया। वहीँ महासचिव के पद पर झंझारपुर आरओ के प्रमोद मिश्रा का चयन किया गया। अधिवेशन में ऑल इंडिया महासचिव सईद अख्तर एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नए चयनित अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई एवं शुभकामना दी।

