
बेकाबू ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को कुचला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी के पचगछिया रही टोल में शौच कर रही दो महिलाओं को सामने से आ रहे बेलगाम ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें बैद्यनाथ पासवान की पत्नी कैली देवी व सुबाई पासवान की पत्नी मछिआ देवी गंभीर रूप जख्मी हो गईं। सूचना मिलने पर परिजनों के सहयोग ग्रामीणों द्वारा दोनों महिलाओं को डीएमसीएच लाने के क्रम में मछिया देवी की मौत रास्ते में ही हो गई। जबकि कैली देवी की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक पनसीहा गांव निवासी दूनीलाल दास के पुत्र राजीव कुमार ने दोनों महिलाओं को ठोकर मारने के बाद उक्त वाहन को अपने दरवाजे पर लगाकर फरार हो गया है। घटना की सूचना पतोर ओपी की पुलिस दे दी गई है।

