Home मुख्य एकपक्षीय कारवाई को बर्दाश्त नही करेगी भाजपा: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 18, 2017

एकपक्षीय कारवाई को बर्दाश्त नही करेगी भाजपा: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1492505301048

दरभंगा: बेनीपुर के हाविभौआर में शनिवार को नवाह जुलुस को निकालने को लेकर हुए विवाद एवं रविवार को हुए फायरिंग एवं लाठीचार्ज की घटना के बाद आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में 13 सदस्यीय जांच टीम ने स्थानीय लोगों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। लाठीचार्ज में घायल लोगों से हॉस्पिटल में तथा गिरफ्तार लोगों से बेनीपुर उपकारा में भी जाकर लोगों से मिले। मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री ठाकुर ने स्थानीय जदयू विधायक सुनील चौधरी एवं उनके प्रतिनिधि कुद्दुस मियां की भूमिका पर गम्भीर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब सारे लोग कह रहे हैं कि कुद्दूस मियां ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जुलूस पर रोड़ेबाजी करवाया और वही मुख्य अभियुक्त है तो फिर एक पक्षीय कार्यवाही क्यों? प्रशासन किसके दबाव में आकर दूसरे पक्ष के दोषियों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। इस पुरे मामले पर स्थानीय विधायक द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाना या एक बयान तक नहीं देना निश्चित रूप से उनके मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम की घटना की जानकारी मिलते ही पूरी रात उन्होंने क्षेत्र के लोगों से फोन पर बात की और रविवार की सुबह 6:00 बजे ही पहुंच गए। दिन के 2:00 बजे तक वह अपनी टीम के साथ वहां मौजूद रहे। पर क्या कारण है कि स्थानीय प्रतिनिधि एक बार भी अभी तक ना हाल जानने आए हैं और ना ही अब तक कोई बयान उनकी तरफ से आया है। भाजपा इस एकपक्षीय कारवाई को बर्दाश्त नही करेगी। इस पुरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय को देने जा रहे हैं। भाजपा के जिला मंत्री अशोक नायक ने कहा कि राज्य में जंगलराज का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है। आए दिन इस तरह की घटनाएं पूरे राज्य में हो रही हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अस्पष्ट दिख रहा है स्थानीय विधायक सुनील चौधरी के दवाब में पुलिस एकपक्षीय कारवाई करके मुख्य दोषियों को बचाने में लगी है इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।IMG-20170417-WA0141 विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील सिंह, केवंटी के पूर्व विधायक अशोक यादव, आदित्य नारायण मन्ना, हेमंत झा, दरभंगा शहर के मेयर गौड़ी पासवान विधायक संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, मनोज झा पप्पू आदि ने भी लोगो की बाते सुनी और सरकार से निष्पक्ष कारवाई की माँग की।

Share

Leave a Reply