Home मुख्य अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 26, 2017

अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन जख्मी। Voice of Darbhanga

IMG_20170427_054036

दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सिमरी थाना के कंसी चौक के पास बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग एक अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए बुधवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान सुधीर भगत 32 उसकी पत्नी शोभा देवी 30 उसके रिश्तेदार राहुल कुमार साह के रूप में हुई है। सभी मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना अंतर्गत बसंत गांव के निवासी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि सुधीर भगत अपने मामा के यहां कंसी आया हुआ था। मामा से मिलने के बाद यह लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में तेलिया पोखर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया और वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिमरी थाना को दी। सिमरी थाना की पुलिस ने पहुंचकर तीनों जख्मियों को उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share

Leave a Reply