Home मुख्य अलीनगर में पैसे निकासी को लेकर हंगामा और रोड़ेबाजी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2016

अलीनगर में पैसे निकासी को लेकर हंगामा और रोड़ेबाजी। Voice of Darbhanga

img_20161130_221732_403

बेनीपुर : अलीनगर में पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के बुधवार को केवल 2-2 हजार रूपये ही दिये जाने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा करते हुए आशापुर अलीनगर मुख्य मार्ग को बांस-बल्ले से घर कर जाम कर घंटों जाम कर दिया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की. जाम स्थल पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं बीडीओ विजय कुमार पहुंचा तो गुस्सायें लोगों ने थानाध्यक्ष एवं बीडीओ के साथ मार-पीट करने लगा. किसी तरह वे दोनों जामस्थल से भागा. जिस पर लोगों ने रोड़ेबाजी की. रोड़ेबाजी से थानाध्यक्ष चोटिल हो गये. फिर बाद बेनीपुर अनुमंडलाधिकारी एवं डीएसपी के पहुंचे के बाद मामला शांत हुआ. घटना के समय बैंक में शाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे. तीन बजे शाखा प्रबंधक अभिनव कुमार पहुंचे. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. जिन्हें चिन्हित करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Share

Leave a Reply