Home मुख्य मेडिकल ग्राउंड का वाशिंग ग्राउंड में उपयोग बेशर्म व्यवस्था का उड़ा रहा मजाक!
मुख्य - September 5, 2016

मेडिकल ग्राउंड का वाशिंग ग्राउंड में उपयोग बेशर्म व्यवस्था का उड़ा रहा मजाक!

IMG_20160905_155054_695

मेडिकल ग्राउंड का वाशिंग ग्राउंड में हो रहा है सुदुपयोग!
दरभंगा।अभिषेक कुमार
वैसे तो शहर में हल्की बारिश में भी जलजमाव आम बात है। पर बिहार के प्रमुख अस्पताल में शुमार दरभंगा मेडिकल कॉलेज ग्राउंड आज कल जलजमाव के कारण दो चक्का से चार चक्का तक केलिए वाशिंग पिट की भूमिका निभा रहा है। सुबह से साइकिल, बाइक, रिक्शा, चार चक्का आदि लेकर लोग ग्राउंड में लगा कर मुफ्त में सफाई में लगे रहते हैं। यह वही ग्राउंड है जिसके पूरब में बड़ा होस्टल था जो 1988 के भूकम्प में ध्वस्त हो गया। फ़िलहाल ग्राउंड एवं ग्राउंड के पूरब में बने आवासों की हालत भी नारकीय बनी हुई है। हाल तक कई टूर्नामेंट एवं सभाएं होती रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान स्मृति ईरानी की सभा भी इसी ग्राउंड में हुई थी। ज्ञात हो कि लगातार भाजपा के ही विधायक एवं सांसद दभंगा शहर एवं लोकसभा का प्रतिनिधित्व रहे हैं। विधायक तो काफी तत्पर एवं जनप्रिय कहे जाते हैं। पर इस ऐतिहासिक बड़े ग्राउंड से जलनिकासी की व्यवस्था की प्रति गंभीरता कहीं से न जनप्रतिनिधि न नगर निगम और न ही जिलाप्रशासन की तरफ से नजर आ रही है। इसी कारण तत्काल लोग कम से कम इसका वाशिंग पिट के रूप में इस्तेमाल कर व्यवस्था पर करारा तमाचा तो जड़ ही रहे हैं और लाचार एवं बेशर्म व्यवस्था अपना गाल भी शायद सहला नही पा रहा है।

Share

Leave a Reply