
वस्तवाड़ा कब्रिस्तान पोखर में प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ छठ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखंड के सिमरी थानाक्षेत्र के वास्तवाड़ा क्रब्रिस्तान पोखर छठ घाट पर इस बार छठ शांति पूर्वक संपन्न हो गया।कब्रिस्तान पोखर स्थित छठ घाट पर तैनात पदाधिकारी सीओ स्वयंवर झा, पीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष राजन कुमार आदि ने विशेष चौकसी और जनसहयोग के माध्यम से यह छठ पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
ज्ञात हो कि अक्सर विवादों का केंद्र रहने वाले इस घाट पर पिछले वर्ष छठ के दौरान मामूली विवाद ने साम्प्रदायिक तनाव का रूप ले लिया था और सैकड़ों लोगो ने सिमरी थाने का घेराव करके गाड़ियां आदि फूंक दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश पासवान को निलंबित भी कर दिया गया था। ऐसे में इस घाट पर प्रशासन की विशेष चौकसी थी। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने प्रशासनिक चौकसी के अलावा स्थानीय लोगों के साथ भी परस्पर संवाद स्थापित करके इस छठ को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभायी।

