
Home मुख्य कुलपति के कथित करीबी द्वारा आईएसआई एजेंट कहने और अपमानित करने के विरोध में प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
कुलपति के कथित करीबी द्वारा आईएसआई एजेंट कहने और अपमानित करने के विरोध में प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत दिनों ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति साकेत कुशवाहा के कारीबी कहे जाने वाले रोहित यादव द्वारा छात्र समागम के मुस्लिम छात्र नेताओं को आईएसआई एजेंट कह कर अपमानित करने और मारपीट करने के विरोध में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने काला
बिल्ला लगा कर कुलपति के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छात्र समागम, जन अधिकार छात्र परिषद, एनएसयूआई, एएआईएसएफ (आर) के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

