Home मुख्य कुलपति के खिलाफ भारी संख्या में जुटे अभिभावक मंच के सदस्यों ने दिया आईजी के समक्ष धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 15, 2016

कुलपति के खिलाफ भारी संख्या में जुटे अभिभावक मंच के सदस्यों ने दिया आईजी के समक्ष धरना। Voice of Darbhanga

img_20161215_182622_330

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कुलपति के तानाशाही रवैये के खिलाफ व विश्वविद्यालय परिसर में असमाजिक तत्व को संरक्षण देने के खिलाफ अभिभावक मंच के बैनर तले आज दर्जनों धरनार्थियों ने आईजी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। अभिभावक मंच द्वारा आरोप लगाया गया कि हाल ही में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति साकेत कुशवाहा के इशारे पर कुलपति के तथाकथित लठैत द्वारा छात्र समागम के छात्रों के साथ मारपीट करते हुए आईएसआई का एजेंट कह कर गाली गलौज किया गया जिसके बाद छात्रों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज अभिवावक मंच के तले तानाशाह कुलपति के खिलाफ और दरभंगा आईजी के समक्ष अभिभावक मंच के बैनर तले धरना दिया गया। धरनार्थियों का कहना था कि जब तक ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति साकेत कुशवाहा जबतक इस्तीफा नही देते और जिला प्रशासन द्वारा कुलपति के लठैत की गिरफ़्तारी नही होती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply