Home मुख्य कुलपति द्वारा असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने खिलाफ छात्र संगठनों ने ठप कराया कामकाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2016

कुलपति द्वारा असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने खिलाफ छात्र संगठनों ने ठप कराया कामकाज। Voice of Darbhanga

img_20161214_041543_275

दरभंगा: संयुक्त छात्र संगठन ने लनामिविवि में कथित शैक्षणिक अराजकता के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए विवि व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बाबजूद इसके उग्र छात्र बंद गेट को तोड़कर पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए परिसर में प्रवेश कर गए। छात्रों ने नारे लगाते हुए सबसे पहले सभी कार्यालयों को बंद करा दिया। इसके बाद विवि कैंपस में ही छात्रों ने सभा की। सभा को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने कहा कि तीन सालों से विवि में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान विवि में कोई भी सकारात्मक कार्य नहीं हुआ। एआईएसएफ (आर) के शंकर सिंह ने कहा कि विवि को वीसी के बदले कोई और चला रहा है। आए दिन परीक्षा प्रवेश पत्र, पंजीयन, प्रयन पत्र, अंक पत्र आदि में काफी गड़बड़ी देखने को मिलता है। इससे छात्रगण काफी परेशान रहते हैं। इससे लगता है कि विवि प्रशासन कमीशन के चक्कर में ठीक कंपनी से अनुबंध नहीं किया है। आइसा के राज्य सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि विवि में जातिवादी राजनीति को प्रश्रय दिया जा रहा है। अराजक तत्व को प्रश्रय देकर विवि में भय का माहौल कायम किया गया है। विवि में छात्रों के साथ मारपीट कराने की बात आम हो चुकी है। छात्र समागम के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में विवि प्रशासन पर असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देकर यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं को आइएसआइ का एजेंट बताने वाले को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी ने कहा कि इस समय के तमाम पदाधिकारियों के कार्यकाल की जांच करना जरूरी है। मौके पर मयंक कुमार, विशाल मांझी, चंद्रभूषण झा, राहूल सिंह, मुकुंद झा, मो. इमाम, तारिफूर रहमान, गोलू मंडल, मो. असलम, नजिफूर रहमान, हेमंत राय, दुर्गा नंद यादव, डॉ. कृपा नाथ महापात्रा, मनीष यादव, दीपक, मोहन यादव, विजय कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता निजामुल होदा व संचालन डॉ. सुमन कुमार झा ने किया।

Share

Leave a Reply