
वेट्रेन कप में रेस्ट एकादश ने पिंडारुच एकादश को हराया। Voice of Darbhanga

केवंटी: पिंडारूच के बलुआहा मैदान पर आयोजित 7वां भैट्रेन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को रेस्ट एकादश की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में पिंडारूच एकादश की टीम को 61 रनों से पराजित कर दूसरी बार कप पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेस्ट एकादश की टीम ने निर्घारित बीस ओवर में चार विकेट खोकर 242 रन बनाए। सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी केवटी सीओ संतोष कुमार सुमन को दिया गया। उसने 56 गेंदों का सामना करते हुए अठारह छक्के और सात चौके की मदद से 147 रन बनाया।
जबकि बीडीओ मो तौकीर हाशमी ने 18 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलते हुए पिंडारूच की टीम ने निर्घारित बीस ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 181 रन ही बना पाई।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब बीडीओ मो तौकीर हाशमी व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण का खिताब सोएब अहमद खां को दिया गया। बाद में आयोजक क्रिकेटर आदित्य झा की अध्यक्षता में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता टीम के कप्तान व कर्जापट्टी के मुखिया किशोर कुमार झा को बतौर मुख्य अतिथि कमतौल सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार झा ने कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वच्छ रहता है।
वहीं शारीरिक व मानसिक का भी विकास होता हैं। मौके पर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा, केवटी पश्चिमी मंडल भाजपाध्यक्ष दिलीप कुमार भारती, पंसस सीताकांत झा, ललित कुमार चौघरी, प्रवीण कुमार मिश्र, प्रियनाथ चौधरी, रमण कुमार झा, राजेश कुमार, सूर्यनाथ महराज, खुर्शीद आलम, आनंद कुमार समेत अन्य ने अपना विचार रखा।

