Home मुख्य सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

सीताराम नाम महायज्ञ का आयोजन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487624429583

जाले : सोमवार से आयोजित सीताराम नाम महायज्ञ को लेकर राढ़ी के बड़ी सौरिया गांव के बजरंग सेवा समिति की ओर से एक 551 कुवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. जिसमें कन्याए अपने माथे पर कलश लिये गाजेबाजे के साथ शोभा कलश यज्ञ स्थल से निकल कर संपूर्ण गांव का नगर परिक्रमा करते हुए महारानी स्थान मंदिर में यज्ञ का निमंत्रण दी व पहुँची क्षेत्र का प्रसिद्ध महादेव मठ तालाव से पवित्र जल लेकर पुन: बजरँगबली के मंदिर यज्ञ स्थल पर पहुंचे. इस कलश शोभा यात्रा के अवसर पर क्षेत्र के आसपास के गाँवो के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु संपूर्ण रास्ते सीताराम नाम जाप करते चल रहे थे. इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान बजरंग सेवा समिति के स्वयं सेवक सम्हाल रखे थे. पूरा माहौल भक्ति के रंग से सराबोर हो उठा था. बच्चे, बूढे, जवान और भारी संख्या में महिलाओं और बच्चियों के शामिल होने के कारण सौरिया की धरती श्रद्धालूमय हो गया था. घाट पर कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं थी. इसके उपरांत सभी कलश यात्रियों को प्रसाद ग्रहण करवाया गया. कलश यात्रा का नेतृत्व बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष राम लला कुशवाह, सचिव विनोद सिंह लोकहित युवा फौण्डसेन केअध्यक्ष अमन कुमार झा, बमबम महतो, सुरेन्द्र महतो, राम सकल महतो, फूल सिंह महतो, अवध किशोर महतो आदि दर्जनों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. यज्ञ के पुरोहित परमानन्द झा द्वारा यज्ञ कराया जा रहै है.

Share

Leave a Reply