Home Featured बहेड़ी पुलिस की सतर्कता: जोरजा गांव से पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 17, 2026

बहेड़ी पुलिस की सतर्कता: जोरजा गांव से पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना की पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी थाना पुलिस ने जोरजा गांव से एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि 17 फरवरी रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि एनएच 527 ई के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर बड़ी वारदात की फिराक में है। छापेमारी में जोरजा गांव निवासी सोनू कुमार सिंह (25) को दबोच लिया गया। उसके पास से ‘स्पेशल ऑटो पिस्टल यूएसए’ अंकित देशी पिस्तौल बरामद हुई, जिसका बैरल 6 अंगुल, बट 5 अंगुल व कुल लंबाई 10 अंगुल है।पुलिस ने संभावित अपराध को समय रहते रोका। मामले में आगे जांच जारी है।

Advertisement
Share