Home मुख्य विकास के कोलाहल में दब रही है गरीबों की आवाज : देवेन्द्र
मुख्य - July 20, 2016

विकास के कोलाहल में दब रही है गरीबों की आवाज : देवेन्द्र

spleaderबिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार में विकास के कोलाहल में गरीबों की आवाज दब रही है. गरीबों की आवाज को उठाने के लिए समाजवादी पार्टी कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर इस लड़ाई में मैदान में उतरना होगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार सुशासन बाबू सत्ता सिंहासन के लिए अनुलोम-विलोम कर के सत्ता में बन जाते हैं. कभी देश तोरकर दल से आॅक्सीजन लेते हैं तो कभी सियासत के लिए सेकुलर दल के बन जाते हैं. परन्तु राजनीति में खासकर समाजवादी राजनीति में तो अनुलोम विलोम निषेध है. उन्होंने कहा कि

डॉ. लोहिया ने सिद्धांत से कभी कोई समझौता नहीं किया. समाजवाद का मुखौटा लगाकर लोग बिहार में साम्राज्यवाद और समाजवादी कार्यक्रम का अपहरण कर रहे हैं. आज वह मोमीन होल में समाजवादी एकजुटता कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर वसीम हैदर समेत प्रदेश व जिला के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share

Leave a Reply