Home मुख्य गुणी गरबी दयाल सिंह का भगवाकरण करना बंद करें भाजपा: धीरेंद्र झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 29, 2016

गुणी गरबी दयाल सिंह का भगवाकरण करना बंद करें भाजपा: धीरेंद्र झा। Voice of Darbhanga

img_20161029_192132_409

दरभंगा: भरवाड़ा गहबर कांड के लिए गठित भाकपा(माले) जाँच टीम के हवाले से माले पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने आज दरभंगा में कहा कि मिथिलांचल के भरवाड़ा में पैदा हुए लोकनायक गुणी गरीबी दयाल सिंह का भाजपा भगवाकरण कर रही हैं। श्री झा ने माले जांच टीम के रिपोर्ट के जरिये जिला प्रशासन को कटघरे खड़ा करते हुए कहा कि सरकारी गैरमजरूआ ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कैसे हुआ और उसकी फर्जी रजिस्ट्री कैसे हुई? उन्होंने कहा कि उक्त सरकारी भूखंड गुणी गरबी दयाल सिंह के समाधी स्थल के रूप में जाना जाता रहा हैं। विदित हो कि उक्त ज़मीन पुराने सर्वे में गैर-मजरूआ हैं और उसका कई एकड़ का भूखंड हैं।अतः तमाम लोगों की रजिस्ट्री को रद्द करते अवैध कब्जेदारों से ज़मीन मुक्त कराते हुये उक्त स्थल पर गुणी गरबी दयाल सिंह की स्मृति में जुब्बा सहनी पार्क की तरह स्मृति पार्क बनाया जाय।
भाकपा(माले) नेता नेयाज अहमद,आर के सहनी,धर्मेश यादव, सुरेन्द्र पासवान और ललन पासवान की जाँच रिपोर्ट मानता है कि मामले को
भाजपा नेताओं ने तुल दिया हैं और स्थानीय अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने मामले को उलझाया। उन्होंने कहा हैं कि थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को निलंबित करते हुए भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, अर्जुन सहनी, चंद्रकिशोर यादव समेत तमाम उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाय और निर्दोष लोगो पर लादे गये मुकदमा वापस लिया जाय। माले नेता आर के सहनी ने इस मामले में कहाकि गुणी गरीबी दयाल सिंह प्रकृति के पुजारी और सामंतवाद विरोधी परम्परा के लोकनायक थे।

Share

Leave a Reply