दरभंगा: जिले के जाले प्रखंड की बीडीओ रागनी साहू ने स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किये जाने पर राढ़ी पूर्वी पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का सघन जांच किया। उपभोक्ताओं की ओर से लगाए गए आरोप पर बीडीओ ने विक्रेता वसी अहमद से काफी पुछताछ की। उन्होंने वितरण से संबंधित कई संचिका को चेक किया। मालूम हो कि उपभोक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर विक्रेता पर अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया था।