Home मुख्य नशे ने दोस्त को दुश्मन बनाया, दोस्त को दोस्त ने ही घायल कर दिया।
मुख्य - August 3, 2016

नशे ने दोस्त को दुश्मन बनाया, दोस्त को दोस्त ने ही घायल कर दिया।

IMG-20160803-WA0000

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के लाल पोखर मुक्ति मोहल्ला निवासी मोहम्मद मजलूम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रुस्तम को अपने ही दोस्तों ने मारपीट कर दिया। घटना बुधवार के दिन के 3:00 बजे की बतायी जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहम्मद रुस्तम इमली पोखर के पास खड़ा था उसी क्रम में उसके सभी दोस्त रोहित आरजू आसीस, एहसान एवम अन्य तीन चार लोग वहां पहुंचे सभी आरोपी ने नशा करने के लिए पीड़ित से पैसा का माँग की। रुस्तम ने पैसे देने से इनकार किया तो सभी आरोपी रोड एवं ईटा से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को डीएमसीएच ले गए जहां उसकी इलाज चल रहा है। बेता पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दिया है।

Share

Leave a Reply