राजद विधायक को गिरफ्तार नही करने के चलते हीरा पासवान के परिवार और इंसाफ मंच विधानसभा के बाहर पटना मे धरने पर।
पटना से बलबीर चौधरी की रिपोर्ट:
दरभंगा के बहुचर्चित हीरा पासवान हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन रुकने का नाम नही लर रहा। पिछले दिनों मृतक हीरा पासवान की पत्नी ने दरभंगा SSP के सामने धरना दी थी। जिसमे हीरा पासवान की पत्नी से SSP मुलाकात नही कर पाये। उनकी पत्नी SSP के बारे मे कहते हुवे आज पटना मे धरना स्थल पे कहा की दरभंगा SSP पूरा दिन मीटिंग मे बिता देते हैं और हमलोगो से मिलने के लिए उनके पास वक़्त नही होता है। किस चीज की मीटिंग? कौन सी मीटिंग? मीटिंग तो मेरे पति के हत्यारों को पकरने के लिए करना चाहिए उनको।
दरभंगा प्रसासन पे कई आरोप लगाते हुवे उन्होंने कहा की इस कांड की जांच उच्चस्तरीय जांच कमेटी से कराने की मांग की। उन्होंने विधानसभा के बाहर धरना देते हुवे सरकार से सवाल किया की मुझे और मेरे बच्चों के साथ न्याय मिलेगा य नही? उन्होंने कहा जब मैं स्पस्ट रूप से विधायक ललित यादव को नामजद की तो इसके बावजूद भी उसे क्यों नही पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया।
अंत मे उन्होंने कहा दरभंगा के प्रसासन के पास तो मिलने का वक़्त नही है ये मैंने देख लिया आज देखती हु यहां पे मुझे न्याय के लिए भरोसा मिलता है या नही।
अंत मे उन्होंने उग्र होते हुए कहा की अब मेरा सब्र का बांध टूट रहा है। अब बिहार सरकार दरभंगा मे प्रदर्शन को रोकने के लिए तैयार रहें।
वही इंसाफ मंच दरभंगा के अध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा की विधायक ललित यादव लगातार हत्या करवा रहे हैं। लगातार गरीबों के जमीन को अपनी ताकत के बल पर हरप रहे। लेकिन सरकार कुछ नही कर रहे।

