जाँच के नाम पर छेड़खानी के आरोप में महिला ने लैब टेक्नीशियन को पीटा।

दरभंगा: जांच के नाम पर एक महिला से छेड़खानी करना लैब टेक्नीशियन को खासा महंगा पड़ गया। पहले तो लोगों ने आरोपी की जम कर पिटाई की फिर उसे थूक भी चटवाया। घटना दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार की है।
जानकारी के अनुसार महिला बालाजी डिजिटल एक्स-रे में जांच के लिए आयी थी इस दौरान कथित रूप से टेक्नीशियन एक्स-रे कराने के नाम पर उस महिला से छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत परिजनों से की।
महिला के परिजनों ने युवक के साथ तालिबानी व्यवहार करते हुए कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया और फिर थूक फेंकवा कर चटवाया। महिला ने आरोपी पर साड़ी खोलने और छेड़ने का आरोप लगाते हुए अपने पति के साथ मिल कर उस शख्स को झाड़ू से जम कर पीटा।

