Home मुख्य हीरा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो: जीवेश कुमार।
मुख्य - August 2, 2016

हीरा हत्याकांड की सीबीआई जांच हो: जीवेश कुमार।

IMG_20160802_180538_873

दरभंगा:अभिषेक कुमार
चर्चित प्रोपर्टी डीलर हीरा पासवान हत्याकांड में पुलिस पर अभियुक्तों को बचाने एवं निष्पक्षता से काम नही करने का आरोप लगातार लगता रहा है और राजनितिक दलों द्वारा भी विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। उसी क्रम में आज पटना में विधानसभा की करवाई के दौरान गेट के बाहर प्रदर्शन करते जाले के भाजपा विधायक एवं दरभंगा भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवेश कुमार ने इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। भाजपा विधायक ने बताया कि जैसा आरोप लग रहा है और पुलिस का रवैया सत्ता पक्ष के दवाब में कार्य करने का दिख रहा है, ऐसे में सीबीआई ही मामले की निष्पक्षता से जाँच कर सच्चाई सामने ला सकती है। अतः सरकार को अविलंब संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपना चाहिए।

Share

Leave a Reply