Home मुख्य यातायात जागरूकता की मार फिर फूथपाथ वालो पर ही, बड़े बड़े अतिक्रमणकारियों को छूने की भी हिम्मत नही।
मुख्य - August 2, 2016

यातायात जागरूकता की मार फिर फूथपाथ वालो पर ही, बड़े बड़े अतिक्रमणकारियों को छूने की भी हिम्मत नही।

images (25)

दरभंगा: कहते हैं न कि कमजोर की लुगाई सबकी भौजाई। इसका जीवंत उदाहरण यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन के उठाये फुटपाथ दुकानदारों पर कदम से मिल जाता है। पर कभी बड़े अतिक्रमणकारियों पर कारवाई की हिम्मत नहो दिखा पाती। शहर में दूसरे दिन मंगलवार को भी अभियान चलकार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लहेरियासराय से लेकर दरभंगा स्टेशन, मिर्जापुर, नाका नंबर पांच, आयकर चौक आदि जगहों पर सड़कों के किनारे से फुटपाथी दुकानदारों को हटा दिया गया। इस दौरान डर से कई स्थायी दुकानदारों ने भी सड़कों से सिर्फ बैनर व बोर्ड ही नहीं हटाया बल्कि, सड़कों पर रखे सामान को भी हटा लिया। यातायात निरीक्षक कृष्णा प्रसाद, लहेरियासराय थानाध्यक्ष जेपी सिंह,  नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने सड़क अवरूद्ध करने वाले कई अस्थायी व स्थायी दुकानदारों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान शहर के कई हर चौक-चौराहों पर माइकिंग कर दुकानदारों से सड़क अतिक्रमणमुक्त करने की अपील की गई। दुकानदारों को सड़क की जगह दुकान के अंदर सामान रखने को कहा गया। अभियान चलने के कारण अन्य दिनों के तुलना में आज लोगों ने जाम से राहत पाई। हालांकि, अवैध पार्किंग से लोग परेशान जरूर रहे। इधर, शहर में यातायात नियम को सख्ती से पालन करने के लिए पूरे दिन चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग (हेलमेट चेकिंग) अभियान चलाया गया ।

Share

Leave a Reply