Home मुख्य तालाब और मंदिर को घेरने से नाराज सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस के सामने जमकर मचाया उपद्रव, मूकदर्शक रही पुलिस।
तालाब और मंदिर को घेरने से नाराज सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस के सामने जमकर मचाया उपद्रव, मूकदर्शक रही पुलिस।

दरभंगा: डीएमसीएच परिसर मे मंदिर और तालाब की घेराबंदी को लेकर रहमगंज मुहल्ले के लोगों ने आज सड़क जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि बहुत पुराना मान्यता है इस तलाब और मंदिर का। यह स्थानीय लोगों के आस्था से जुड़ा है। इसे घेर कर डीएमसीएच प्रशासन और जिला प्रशासन लोगों के भावना और आस्था से खेल रहे हैं जिसे यहाँ की जनता सहन नहीं करेगी। सड़क जाम होने से जाम बहुत ज्यादा हो गया था। सूचना पर बेंता ओपी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे। उनके सामने भी उपद्रवी तोड़फोड़ एवं हँगामा मचाते रहे। बड़ी मशक्कत से लोगों को समझा बुझा का जाम खत्म कराया गया।

