शहर की समस्या को लेकर बुद्धिजीवियों के साथ जिला प्रशासन की बैठक, हराही पोखर की होगी उड़ाही और शहर से हटेगा अतिक्रमण।

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आज यहां कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने की दिशा में कठोर कारवाई की जायेगी. साथ ही सड़कों पर अनुपयोगी टेलीफोन के खम्भों को भी हटाया जायेगा. उन्होंने कहा कि हराही पोखर सहित अन्य पोखरों की उड़ाही की जायेगी और सौन्दर्गीकरण किया जायेगा. जिलाधिकारी आज शहर के बुद्धिजीवियों के साथ यहां की समस्याओं को जानने के लिए एक बैठक आहुत की थी. इस बैठक में वैसे तो बहुत सारी बाते सामने आई. हैरत की बात है कि एक तरफ शहर में समस्यायें सुरसा की तरह विक्राल रूप धारण कर रखी है. पर जिलाधिकारी के बात के सामने जो समस्यायें रखी गई उसमें कुछ लोग हल्की बात भी रखी. शायद उनकी नजर में शहर के विकास में यही दो समस्यायें बाधक है. इनलोगों ने सड़क के किनारे माँस-मछली के बिक्री पर रोक लगाने की मांग की, तो आॅटो रिक्सा का किराया तय करने की मांग की. जिलाधिकारी ने निर्धारित आॅटो स्टैंड में ही आॅटो लगाने का निदेश परिवहन पदाधिकारी को सुनिश्चित करने को कहा. कुछ सदस्यों ने बाजार समिति में सड़क-नाला की गंभीर मुद्दा उठाया. जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में सड़कों के बीचो-बीच बनाये गये डिवाइडरों पर आकर्षक ग्रील लगाया जायेगा और ग्रील पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाया जायेगा, ताकि दूर से ही वह दिख सके. जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण चौक-चौराहो पर आवश्यकतानुसार ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जायेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि आज आये विचारों पर अनुपालन के बाद पुन: बुद्धिजीवियों के साथ बैठक होगी. बैठक में दरभंगा नगर निगम के महापौर गौड़ी पासवान के अलावे शहर के कई निगम पार्षद बुद्धिजीवी के अलावे जिला और अनुमंडल के अधिकारी मौजूद थे.

