समस्तीपुर की घायल छात्रा डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर।

दरभंगा: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेशपुर निवासी अरविंद चौधरी की 15 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी को बुधवार के दिन 7:00 बजे कोचिंग जाने के क्रम में गांधी चौक के पास अनियंत्रित टैंकर ने ठोकर मार दिया जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। जब तक आस पास के लोग वहां पहुंचे तब तक टैंकर वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में छात्रा को स्थानीय लोगों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों ने छात्रा को डीएमसीएच लेकर आए लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

