
वॉइस ऑफ़ दरभंगा के माध्यम से इनलोगो ने दिया सन्देश के साथ शुभकामना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: वॉइस ऑफ़ दरभंगा के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने अमन एवं शांति के माहौल में खुशियों के दीप जलाने की अपील के साथ शुभकामना दी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू बावरा ने भी दरभंगा के समस्त लोगों को दीवाली को खुशियों और आपसी भाईचारा का परिचय देने के साथ मनाने की शुभकामना दी है। युवा समाजसेवी बलबीर चौधरी ने युवाओं से विशेष आह्वान किया है कि वे अपने आसपास भी चीनी सामानों की जगह कुम्हारो द्वारा निर्मित दीये जलाकर दीवाली मनाने केलिए प्रेरित करने के आह्वान के साथ शुभकामना दी है।

