
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जुलुस एवं प्रदर्शन।

दरभंगा: राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में दरभंगा के ग्रामीण गरीबों व रसोईयों ने खेग्रामस व बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के तत्वाधान में लहेरियासराय स्टेशन से चट्टी चौक,टॉवर, समाहरणालय होते हुए आयुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा,माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता कर्नल लक्ष्मेश्वर मिश्र,आर के सहनी,लक्ष्मी पासवान, अभिषेक कुमार, प्रो कल्याण भारती, जंगी यादव, रसोइया संघ के पप्पू पासवान, सुरेन्द्र पासवान,रोहित कुमार,शनिचरी देवी ने किया। पप्पू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा की आज के आम हड़ताल से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चूका हैं।पूँजीपरस्त-कॉरपरेटपरस्त व मेहनतकश व आम आदमी विरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश आज आम हड़ताल के जरीये दिखा हैं और इस हड़ताल ने एलान कर दिया हैं कि अडानी अम्बानी से यारी करने वाली सरकार को जाना होगा।

