
वार्ड 21 के तीर्थ यात्रियों के जत्थे ने की रामेश्वरम में पूजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वार्ड 21 के पार्षद मधुबाला सिन्हा एवं पार्षद पति सह समाजसेवी पत्रकार नवीन सिन्हा के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा पर गये 148 तीर्थ यात्रियों का जत्था देवघर के बाद पूरी और तिरुपति के यात्रा के बाद आज रामेश्वरम में पहुँच कर पूजा अर्चना की। वहाँ पूर्व राष्ट्रपति स्व0 एपीजे अब्दुल कलाम के घर के पास भी सभी गये। समाजसेवी सह पत्रकार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अब इन तीर्थ यात्रियों का अगला पड़ाव कन्याकुमारी है।

