
वाच टॉवर व सीसीटीवी से होगी छठ घाटो की निगरानी: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विधि-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में त्योहारों को लेकर कई निर्णय लिए गए. जिसके तहत छठ घाटो की निगरानी वाच टॉवर और सीसीटीवी केमरे से होगी. वही वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में विधि व्यवस्था बनाये रखने को कहा वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट की सफाई को लेकर अनावश्यक सड़क जाम करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. जिला पदाधिकारी ने पटाखा बेचने वालों एवं भंडारण करने वालों को लाईसेन्स के नियमो का अनुपालन करना है. बिना अनुज्ञप्ति के पटाखा बिक्री पर पूर्णत: रोक लगायी गई है. इसके जांच के लिए विशेष जांच टीम निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन देंगे. पर्व के पूर्व आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया. छठ के पूर्व जिला के सभी घाटों की सफाई करवाने का निर्देश दिया गया. शहरी क्षेत्र के सभी बड़े पोखरों की सफाई नगर निगम के सहयोग से की जाएगी. घाटों पर गोता-खोर, नाव एवं महाजाल की व्यवस्था रहेगी. अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले घाटो पर वाच-टावर बनवाया जाएगा. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. पर्व के दौरान सघन पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी. दीपावली में कालीपूजा के अवसर पर पंडाल हेतु लाईसेन्स निर्गत किया जाएगा. सभी पंडालों के लिए शत-प्रतिशत लाईसेन्स निर्गत करने का निदेश दिया गया. मूर्ति विसर्जन लाईसेन्स में दिये गये समय पर पुलिस के सुरक्षा में की जाएगी. पर्व के दौरान यातायात सुचारू ढ़ंग से चलाये जाने हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी. अनावश्यक रोड जाम करने वालो के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करने का निदेश दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक, सत्यवीर सिंह ने हर स्थिति में विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस पदाधिकारियों को शख्त निदेश दिया. जुआ खेलने वालों पर पूर्णत: रोक लगाने का निदेश दिया गया. इसके रोक हेतु विशेष अभियान चलाये जाने का निदेश भी दिया गया. घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जाएगी. ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भीड़ नियंत्रण हेतु आदेश दिये जाएगे. खतरनाक घाटों की पहचान कर आमजनों को वहाँ जाने से रोका जाएगा. घाटो पर निजी नाव परिचालन पर पूर्णत: रोक लगायी जाएगी. सरकारी नाव, गोता-खोर एवं महाजाल के साथ रहेगा. घाटो पर पटाखों जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. उक्त बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर डॉ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलनवाज अहमद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल एवं बेनीपुर, वरीय उप समार्हता रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

