
पानी बहाने के विवाद में बल्ले से मारकर माँ-बेटी को किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के एपीएम थानाक्षेत्र के मनोरथा गाँव में सरकारी चापाकल से पानी बहाने के विवाद ने पड़ोसियों ने ब्रह्मदेव मुखिया की पत्नी आशा देवी एवं उनकी पुत्री रजिया देवी को बल्ले एवं रॉड से बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज़ चल रहा है।
घायल के परिजनों ने बताया कि चापाकल गाड़ने केलिए कोई जगह नही दे रहा था तो आशा देवी ने अपने जमीन में गड़वाया। पानी बहाव केलिए नाली आदि नही होने के कारण आशा देवी के पति ब्रह्मदेव मुखिया ने बगल में एक गड्ढा खोद दिया जिसमें पानी जमा होता था जिसे बाद में बाल्टी से निकाल कर फेंकते थे। पर उनके पडोसी तपेश्वर मुखिया एवं परिवारगण रोज रोज बहुत सारा कपड़ा धोते थे जिससे गड्ढा तुरंत भर जाता था और पानी रास्ते पर आ जाता था। इसी बात केलिए मना करने पर तपेश्वर मुखिया, संतोष मुखिया, रेखा देवी, बबिता देवी तथा प्रेमी देवी ने आशा देवी एवं उनकी पुत्री रजिया देवी को बल्ले एवं रॉड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

