Home मुख्य रास्ता केलिए जबरन जमीन पर कब्जा करवाने के प्रयास का डीसीएलआर पर लगाया आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2017

रास्ता केलिए जबरन जमीन पर कब्जा करवाने के प्रयास का डीसीएलआर पर लगाया आरोप। Voice of Darbhanga

IMG_20170320_191813

दरभंगा : बहेड़ी प्रखंड के बिहरोना निवासी रामसागर यादव ने आज जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दे कर भूमि सुधार उपसमाहर्ता पर आरोप लगाया है कि उनके आवासीय जमीन को रास्ता दिखा कर जमीन पर रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक गैर कानूनी प्रक्रिया है। आवेदन में श्री यादव ने बताया है कि गत 18 मार्च को भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर मध्य विद्यालय बिरहौना गए थे। वहां उनके आवासीय खतियानी जमीन जिसका खाता संख्या 12 खेसरा 156 है, पर रास्ता देने के लिए एक सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया। जबकि वे खतियानी निजी जमीन को रास्ता नहीं बनाना चाहते हैं। इस जमीन के बगल में सरकारी जमीन भी उपलब्ध है जहां से रास्ता बनाया जा सकता है। आवेदक ने आरोप लगवा कि कुछ दबंगों एवं एक जनप्रतिनिधि के दवाब में उपसमाहर्ता ने यह कदम  उठाया है।

Share

Leave a Reply