
यात्रा के दौरान जगह जगह हुआ उपमुख्यमंत्री का स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार के उप मुख्यमंत्री व राजद के युवा नेता तेजश्वी यादव का स्वागत बहादुर पुर विधायक भोला यादव एवं पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया के नेतृत्व मे आज दरभंगा मे कई जगहों पर गर्मजोशी से किया गया । उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव आज सड़क मार्ग से सहरसा जा रहे थे । कंसी चौक पर , चक्का गाँव मे तथा रानीपुर मे मिठ्ठू खेड़िया के नेतृत्व मे भारी संख्या मे उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने मिथिला की परंपरा से तेजश्वी यादव को मखाना के माला एवं पाग देकर स्वागत किया जबकि जिले के शोभन मे बहादुरपुर विधायक भोला यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री को फूल माला से स्वागत किया । काफिला के जिले मे प्रवेश करते ही राजद कार्यकर्ताओं ने जिंदावाद के नारे बुलंद करते हुए उप मुख्यमंत्री का अभिवादन किया । अपने स्वागत से अविभूत तेजस्वी यादव ने दरभंगा के राजद एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया । इस अवसर पर दरभंगा भाजपा के नगर मंत्री अललपट्टी निवासी विमलेश यादव को उपमुख्यमंत्री ने माला पहनाकर राजद मे शामिल कराया ।

तेजश्वी यादव के स्वागत करने वालों मे जिप अध्यक्ष गीता देवी, मो फैजान , रिंकी कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव ,विनोद सहनी , अभिनय खेड़िया ,राजू मंडल , मो मन्नान , डा सी सी नागेन्द्र ,जयकिशुन यादव , मो अरमान , छोटे , अहमद, शंकर यादव , विक्रांत पंजियार , सबजा , विजय यादव , लड्डू , आदि के नाम प्रमुख है ।

