Home मुख्य रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टक्कर में दो की मौत,एक की हालत नाजुक। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2016

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से टक्कर में दो की मौत,एक की हालत नाजुक। Voice of Darbhanga

img_20161212_213446_392

दरभंगा: सोमवार रात करीब नौ बजे समस्तीपुर से दरभंगा आ रही एक सवारी रेल गाड़ी (डीएमयू ट्रेन) से दोनार रेलवे गुमती पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया । रेल थाना प्रभारी एन के सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान समस्तीपुर से दरभंगा आ रही डीएमयू सवारी गाड़ी से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें मोहम्मद उमर और मोहम्मद सोहैल की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नाजुक हालत में इलाज़ हेतु निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया।

Share

Leave a Reply