Home Featured स्कूल निदेशक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई पत्नी, मारपीट के बाद पति बच्चा समेत फरार।

स्कूल निदेशक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई पत्नी, मारपीट के बाद पति बच्चा समेत फरार।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में निजी स्कूल निदेशक व दो बच्चों की मां की कथित आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर पति ने दोनों पर हमला किया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। निदेशक मौके से फरार हो गई, जबकि पति बच्चों समेत उत्तर प्रदेश चला गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी दंपति सुपौल बाजार में किराए पर रहते थे। पति विशनपुर रोड पर मोबाइल दुकान चलाते हैं। महिला बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती थी, जहां निदेशक से उसकी पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इलाके में चर्चाएं चल रही थीं।

Advertisement

रविवार रात पति बाहर होने की सूचना पर निदेशक महिला के घर पहुंचा। अचानक लौटे पति ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में देख लिया और पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और घायल महिला को निजी अस्पताल भेजा।बिरौल थाने में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।

Advertisement
Share