
पत्नी के मायके जाने से नाराज कलयुगी बेटे ने माँ को पीट पीट कर मार डाला।

दरभंगा : जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गाँव के मुशहरी टोल में बुधवार की सुबह घरेलु विवाद को लेकर जिया सदा के पुत्र अरुण सदा ने अपनी माता 55 वर्षिया सामरिया देवी की हत्या मुंगेरी से पीट-पीटकर कर दी. बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों ने सामरिया देवी को मृत हुई देख 35 वर्षीय पुत्र अरुण सदा को पकड़ कमतौल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने घटनास्थल पर पहुँच हत्यारे पुत्र व शव को अपने कब्जे में लिया एवं शव को अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेजा है. वहीं इस सन्दर्भ में मृतिका के पति व हत्यारे पुत्र के पिता जिया सदा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अरुण सदा को गिरफ्तार कर लिया है. पिता द्वारा दिए गए बयान में विवाद का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है. विवाद का कारण ज्ञात करने के लिए कमतौल थानाध्यक्ष श्री राय ने गिरफ्तार अरुण को आवश्यक पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय ले गए है. ग्रामीणों के अनुसार अरुण तीन भाई व शादीशुदा और बाल बच्चेदार युवक है. इसके झगरैल प्रवृति को लेकर ही इसके दो बच्चों की माँ बीते चार-पांच दिन पूर्व अपने नैहर बाल-बच्चे समेत चली गई. पत्नी को नैहर गई देख अरुण और भी आक्रोशित हो उठा एवं इसके लिए अपनी माँ सामरिया देवी को ही जिम्मेवार ठहरा मारपीट की घटना को अंजाम दे उठा, जिससे उसकी माँ की मौत हो गई.

