शराब के साथ जब्त वाहनों की होगी नीलामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा। शराबबंदी के बाद भी पैसे की ललक के कारण शराब का कारोबार करनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कड़ाई के बाद भी जिले में शराब का खेप पहुंच रहा है। लेकिन, दरभंगा पुलिस शराब का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए भी कमर कस चुकी है। आए दिन जहां कारोबारी सलाखों के पीछे धकेले जा रहे हैं। वहीं शराब के साथ जब्त जितने भी वाहन है पुलिस उसकी भी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब मामले में जब्त वाहनों की जल्द की नीलामी की जाएगी। वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

