Home मुख्य निर्विरोध निर्वाचित होंगी वार्ड 47 की पार्षद आशुतोष की माँ मंजू देवी, बधाईयों का लगा तांता। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2017

निर्विरोध निर्वाचित होंगी वार्ड 47 की पार्षद आशुतोष की माँ मंजू देवी, बधाईयों का लगा तांता। Voice of Darbhanga

IMG_20170428_114033

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम चुनाव के नामांकन भरने का अंतिम दिन समाप्त हो जाने के बाद मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 47 से निवर्तंमान पार्षद आशुतोष कुमार की माता मंजू देवी निर्विरोध चुनी जाएँगी। उनके विरोध में कोई नामांकन नही किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिशिर झा ने बधाई देते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से आशुतोष जी के द्वारा वार्ड में कराए गए विकास और स्थानीय मतदाताओं में उनके प्रति आस्था और विश्वास का ही आईना है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि दिल्ली एमसीडी के बाद दरभंगा नगर निगम में भी भाजपा का परचम लहरायेगा और इस जीत के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मेयर अजय पासवान ने भी बधाई देते हुए इसे आशुतोष कुमार की लोकप्रिय छवि का नतीजा बताया। भाजपा महामंत्री आदित्य नारायण मन्ना, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, रामाशंकर ठाकुर, अनिल कुंवर, अभ्यानंद झय आदि ने भी इस उपलब्धि पर आशुतोष कुमार एवं उनकी माता अंजू देवी को बधाई एवं शुभकामना दी है।

Share

Leave a Reply