Home मुख्य शहर में बनेंगे दो नए विधुत उपकेंद्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2016

शहर में बनेंगे दो नए विधुत उपकेंद्र। Voice of Darbhanga

img_20161207_024312_934

दरभंगा : नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी. बिजली विभाग नगर में दो नया विद्युत उपकेंद्र बनाने जा रहा है. लोड के आधार पर करीब आधे दर्जन नये ट्रांसफाॅर्मर लगाये जायेंगे. कई नये फीडरों का निर्माण होगा. इससे जहां लोगों को ट्रिपिंग से राहत मिलेगी वहीं विभाग को तकनीकी खराबी को दूर करने में कम समय लगेगा.
लोड सेडिंग बीते दिनों की बात हो जायेगी. इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. आइपीडीएस योजना के तहत विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है. काम करने का भार ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा गया है. नये उपकेंद्र बन जाने के बाद संबंधित क्षेत्र समेत नगर की विद्युत व्यवस्था काफी अच्छी हो जायेगी. नगर के आसपास के नये इलाके को भी इसका लाभ मिलेगा.

Share

Leave a Reply