
शराब के कारोबार का फरार आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थानाक्षेत्र नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने शराब बरामदगी के एक मामले में बहेड़ा थाना के हाविभौआर निवासी मदन कुमार के पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के यहां शराब बरामदगी का मनीगाछी थाना काण्ड संख्या 176/16 दर्ज था जिसमे यह फरार चल रहा था। आज इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

