
चार राज्यों में जीत की ख़ुशी में भाजपा नेताओं ने मनाया विजयोत्सव। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सतीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों में भाजपा की सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चारों राज्यों के मुख्यमंत्री को बधाई दी है। बैठक में चौदह सदस्यीय कमिटि का गठन कर पंचायत प्रभारी नियुक्त किया। सभी प्रभारियों को अपने अपने पंचायतों में बूथ कमेटि का गठन कर केंद्र सरकार के गरीब हितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा गया। मौके पर शोभाकांत झा, अमरेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी, अजय सिंह, मिंकू यादव, संजय सिंह, मदन मोहन झा, ममता देवी, किरण देवी, पंकज कुमार झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

