
समाज के निचले तबके तक भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए वामपंथी: अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भड़वाड़ा गहबर काण्ड का मुद्दा अब जमीन से लेकर राजनितिक बयानबाजी तक में अब गरमाने लगा है। वामपंथी दलों के नेता द्वय माले के धीरेंद्र झा द्वारा गहबर काण्ड के भगवाकरण तथा सीपीएम के अविनाश ठाकुर द्वारा भाजपा द्वारा आग में घी डालने के आरोप पर भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने तगड़ा पलटवार किया है। अपने बयान में श्री नायक ने कहा है कि आस्था के सवाल पर संघर्ष और आवाज उठाने के साथ साथ समाज के दबे कुचले वर्गों की हक़ हकूक की लड़ाई तो सदियों से भाजपा करती आरही हैं। फिर किस आधार पर माले के धीरेन्द्र झा और सीपीएम के अविनाश ठाकुर बोल रहें हैं कि गहबर कांड का भगवाकरण कर रही है भाजपा। वामपंथी तथाकथित मनुस्मृति (मनुवाद) के घोर विरोधी रहे हैं। धीरेन्द्र झा ने भी गहबर घटना में चंद्र किशोर यादव को भूमाफिया की संज्ञा दिया और ज़मीन रजिस्ट्री को फर्जी बताया हैं तथा इस घटना के लिए प्रशासन को दोषी ठहराते हुए उस स्थल पर भव्य गहबर स्थान बनाने की मांग किये। यही बात तो भाजपा पहले से ही कहती रही हैं। फिर किस मुँह से गहबर घटना को भगवाकरण का आरोप लगा रहें हैं। वामपंथीयों का इतिहास रहा है जमीन पर लाल झंडा गाड़ कर विवाद खड़ा करने की फिर तथा कथित आंतरिक समझौता से झंडा उखाड़ कर भाग जाने की। दबे कुचले वर्गों के बीच भी भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से धीरेन्द्र जी की दुकान बंद होने लगी हैं। इसलिए बौखला कर अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।

