
पिस्तौल और गोली के साथ दो धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब दो अपराधियों को 11 गोली और दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मोबाइल लूट में गिरफ्तार अपराधी के मोबाइल में पिस्टल के साथ इनकी तस्वीर देख कर पुलिस इनकी खोज में लगी थी। गिरफ्तार प्रिंस एक प्रोफ़ेसर से रंगदारी मांगने और गोली चलाने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है और फिलहाल बेल पर था। एक महीने से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। गत रात्रि प्रिंस अपने एक साथी भैरव के साथ दरभंगा लौटा था। इसकी भनक लगते ही विश्विद्यालय थाना, नगर थाना एवं बेंता ओपी द्वारा संयुक्त छापेमारी कर प्रिंस एवं उसके सहयोगी भैरव को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

