
Home मुख्य शहरी क्षेत्र में बिना सेटअप बॉक्स के प्रसारण कर रहे केबल संचालकों पर करवाई का आदेश। Voice of Darbhanga
शहरी क्षेत्र में बिना सेटअप बॉक्स के प्रसारण कर रहे केबल संचालकों पर करवाई का आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा : केबल टी0वी0 डिजिटाईजेशन के तृतीय चरण में 30 नवम्बर से ही राज्य के शहरी क्षेत्रों में एनालॉग प्रसारण को बन्द कर दिया जाना था. परन्तु दरभंगा शहर में अभी भी कुछ केबल टी0वी0 संचालक एनालॉग के जरिए केबल चैनलों का प्रसारण दरभंगा सदर में कर रहे है. इसे जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने काफी गंभीरता से लिया है. अतएव जिला पदाधिकारी ने दरभंगा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत वैसे केबल संचालकों पर छापामारी कर कानूनी कार्रवाई करने का निदेश दिया है. जो एनालॉग के माध्यम से केबल चैनलों का प्रसारण कर रहे है. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले दो केबल संचालकों ने जिलाधिकारी से मिलकर संज्ञान लेने का अनुरोध किया था।

