Home मुख्य सैकड़ों की संख्या में जुटे खाद्य उपभोक्ताओं ने एसडीओ के समक्ष किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 25, 2017

सैकड़ों की संख्या में जुटे खाद्य उपभोक्ताओं ने एसडीओ के समक्ष किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170125_210558

दरभंगा: तारडीह प्रखंड के इजरहटा पंचायत के सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के जनता ने मुखिया एवं जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के खिलाफ सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि गांव में जिस खाद्य विक्रेता से हम लोग पूर्व से खाद्दान लेते आए थे उसकी किसी कारण से मृत्यु हो गई । इसकारण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गांव के ही पैक्स अध्यक्ष के दुकान में हम लोगों को खाद्यान लेने के लिए आदेश कर दिया । मगर स्थानीय मुखिया ने दबंगई एवं लूट-खसोट के लिए मनपसंद डीलर को आवंटित कराना चाहता है जो हमारे गॉव से दूर है जिसके कारण मुखिया हम लोगों को परेशान कर रहा है एवं प्रखंड एवं जिला प्रशासन को आवेदन देकर हम लोगों को दूसरे गांव के खाद विक्रेता के यहां खादान लेने के लिए परेशान कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम लोग अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर पैक्स दुकानदार को ही आवंटन देने की मांग किये है जो हमारे गांव में ही स्थित है। अनुमंडल पदाधिकारी ने हमलोगों की मांग मान लिया एवं पैक्स को ही खाद्दान उठाव का आदेश दे दिया है । प्रदर्शन में मुर्तुजा हसन, राजकुमार यादव, बैजू यादव, बाबू प्रसाद यादव, मोहम्मद जान अंसारी, शंभू नारायण यादव, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे ।

Share

Leave a Reply