
योगी की ताजपोशी के ख़ुशी में भाजपाईयों ने मिठाईयां बाँटी और छोड़े पटाखे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी की खुशी मिथिलांचल में भी रही। युवा नेता अमित झा ने उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से सबका विकास होगा। रविवार की शाम बेंता चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में जमकर आतिशबाजी करने के साथ साथ स्थानीय लोगो के बीच मिठाईयां भी बांटी तथा यूपी के नए सीएम को बधाई दी। मौजूद कार्यकर्ता मोदी-योगी का नारा लगा रहे थे। मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि योगी के नेतृत्व में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ेगा। पांच राज्यों की जनता ने जता दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास है। मौके पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जिला मंत्री अशोक नायक, संजीव साह, प्रो.धर्मशीला गुप्ता, लहेरियासराय नगर भाजपा के अध्यक्ष विकास चौधरी, लहेरियासराय नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मुकुंद चौधरी, रेखा झा, राजू सिंह, जीवछ सहनी समेत कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद पाटर् कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकालकर लहेरियासराय टावर पहुंचे और वहां भी आतिशबाजी की।

