
युवा राजद ने दिया प्रखंड मुख्यालय पर धरना। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: प्रखंड कार्यालय के प्रांगण मे युवा राजद ने जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राम के अध्यक्षता मे विभिन्न मुद्दो पर धरना दिया। धरना के माध्यम मुख्य रूप से पर्चाधारियो को पर्चा वाली जमीन पर दखल कब्जा अतिशीघ्र कराने वंचित भुमिहीन दलितो को तीन डिसीमल जमीन का पर्चा देने, मुख्यमंत्री आवास योजना के जीर्णोद्धार राशि का भुगतान महादलितो को अविलंब करने, आवास से वंचित महादलितो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अतिशीघ्र देने, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन योजना के तहत महादलित लाभुको को समय पर राशि खाते मे जमा कराने आदि की मांग की गयी। श्री राम ने आरोप लगाया कि इन गम्भीर मुद्दों पर सरकार और प्रशासन ध्यान नही दे रही है।
धरना कार्यक्रम मे सतीश चौपाल, भोला राम, बाबुलाल राम, इन्द्रा देवी, सुनिता देवी, अनिता देवी, परमेश्वरी देवी, रामदाय देवी, बदरे आलम, मोहम्मद रियाज आलम सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

