
दरभंगा में युवक पर चाकू हमला: गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा: हाबीभौआड़ निवासी प्रदीप ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र दुर्गानंद ठाकुर पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर ले गई।डॉक्टरों ने दुर्गानंद की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। बहेड़ा एसएचओ हरिद्वार शर्मा ने बताया कि हमलावर की पहचान और घटना के कारणों की जांच चल रही है। गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है, पुलिस सभी पहलुओं पर तहकीकात कर सच्चाई उजागर करने में लगी हुई है।


