Home मुख्य युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2016

युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या! Voice of Darbhanga

img_20161124_175702_392

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी निवासी संजय पांडे की इंटर में पढ़ने वाली पुत्री द्वारा मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के पिता के सूचना के आधार कमतौल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजवाया.

घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार की सुबह आठ बजे पत लगा. मृत छात्रा पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी. मृतका का नाम निधि उर्फ़ मोना बताया गया है. वह इंटर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती घर से थोड़ी दूर हटकर बथान में जाकर घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि इससे पहले समीप के दुकान से दियासलाई खरीदकर उसे ले जाते हुये गांव के लोगों ने देखा था. परंतु ऐसी घटना घटित होगी इस बात की किसी को आशंका तक नहीं थी. थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि परिजनों सहित ग्रामीणों ने आत्महत्या की बात बतायी है. वास्तविक स्थिति का खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही हो पायेगा.

Share

Leave a Reply