
धरनास्थल के निकट सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने धरना स्थल के लिए निर्धारित पथ में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे और कार्य को देखा. धरनास्थल पर पहुंचने के लिए आयुक्त कार्यालय के सामने पुुल निर्माण कार्य चल रहा है. गुणवत्ता की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी. इसी आलोक में उन्होंने कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करें और निर्माण में गुणवत्ता बनी रहे. सनद रहे कि धरनास्थल रामबहादुर यादव जब जिलाधिकारी थे, तब चिह्नित किया था. इससे पहले धरना-प्रदर्शन समाहरणालय के सामने सड़क पर होता था. जिसके कारण यातायात प्रभावित होता था और लोगों को कठिनाई होती थी. हाल के दिनों में प्रशासनिक आदेश के तहत धरनास्थल पर जाने वाले रास्ते पर दिवाल दे दी गई थी. पर धरनास्थल वहीं का वहीं था. जिसके कारण आंदोलनकारियों को वहां जाने में कठिनाई होती थी. आरोप तो यह भी लग रहा था कि आंदोलन की धार कुंद करने के लिए दीवाल दे दी गई थी. पर मामला राज्य मुख्यालय तक पहुंचा और उसके बाद दीवाल तो हटा ही, सड़क व पुल भी बनने लगा और इसी का निरीक्षण करने जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

