Home मुख्य युवा नौजवानों ने नोटबन्दी के समर्थन में निकाला समर्थन यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2016

युवा नौजवानों ने नोटबन्दी के समर्थन में निकाला समर्थन यात्रा। Voice of Darbhanga

img_20161128_200658_401

दरभंगा: वामदलों द्वारा आहूत बन्द के विरोध में और नोटबंदी के समर्थन में आज दरभंगा के युवा नौजवानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नोटबंदी के फैसले के समर्थन में शहर में “समर्थन यात्रा” निकाली। यात्रा के दौरान दरभंगा के आसपास सभी व्यापारी एवं दुकानदार से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आज वो अपनी दुकान दो घंटे ज्यादा खुला रखें। इस समर्थन यात्रा में दरभंगा के व्यापारियों एवं दुकानदारों का पूर्ण समर्थन मिला और लोगों ने दुकाने खुली रखी। इन नौजवानों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था और देशभक्ति गीतों एवं नारों के बीच पुरे जोश में प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते नजर आये।

Share

Leave a Reply